News
विश्व पर्यावरण दिवस 05-06-2019
कादमा(हरियाणा):–सकारात्मक चिंतन द्वारा अपने मानसिक पर्यावरण को शुद्ध व पवित्र बनाना होगा तभी प्रकृति व हमारे चारों ओर का वातावरण भी श्रेष्ठ होगा क्योंकि मन के संकल्पों का प्रभाव समूचे वातावरण पर पड़ता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेवाकेंद्र मे वृक्षारोपण करते हुए ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा आज बढ़ता ग्लोबल वार्मिंग एक चिंता का विषय है और इसका मूल कारण व्यक्ति स्वयं है क्योंकि प्रकृति ने जो हमें अमूल्य उपहार दिए हमने उनका अपने स्वार्थ के लिए अंधाधुंध प्रयोग किया लेकिन प्रकृति को कुछ दिया नहीं उन संसाधनों को संभाल कर रखा इसलिए आज जल वायु पानी सब प्रदूषित होता जा रहा है जिसका मूल कारण आज व्यक्ति की नकारात्मक सोच है। ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा अगर हम अपने पर्यावरण को बचाना चाहते हैं शुद्ध पवित्र और श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं तो अपनी सोच को सकारात्मक बनाना होगा और इसके लिए आध्यात्मिक शक्ति को जीवन में धारण करना होगा। वसुधा बहन ने अपने जन्मदिन पर तथा विशेष त्योहार व शुभ अवसरों पर एक एक पेड़ लगाने के लिए कहा क्योंकि पेड़ में अमूल्य निधि छिपी है निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं यह वृक्ष इसलिए हमने अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए व अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी के स्कोरे रहने चाहिए जिससे उनका जीवन भी बच सके ताकि प्रकृति का संतुलन भी बना रहे। ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने उपस्थित जनों को अपने चिंतन की धारा को श्रेष्ठ बना प्रकृति को अपना सहयोग देने की अपील की।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
























