News
झोझूकलां-कादमा(हरियाणा):त्रिदिवसीय चरित्र निर्माण बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

झोझूकलां-कादमा(हरियाणा):–1. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कादमा शाखा के तत्वावधान में झोझूकला के सेठ किशनलाल वाले मंदिर में त्रिदिवसीय चरित्र निर्माण बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।2.. शिविर में डांस, फैंसी ड्रेस ,योगा ,पेंटिंग पर्यावरण विषय पर ,कविता पाठ आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।3. बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का उद्घाटन सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, ज्योति बहन, पूजा बहन ,नीलम बहन ने सभी बच्चों के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।4. शिविर में सभी बच्चों को अनुलोम विलोम योगासन सूर्य नमस्कार आदि विभिन्न योगिक क्रियाएं योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने करवाई। 5. चरित्र निर्माण बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में बच्चों को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा की अच्छे एक कच्चे मिट्टी के घड़े के समान होते हैं उनको जो स्वरूप देना चाहे दे सकते हैं इसलिए उनमें बचपन से ही दिव्य और श्रेष्ठ संस्कार भरने का कार्य करने चाहिए जिससे उनका नैतिक और चारित्रिक उत्थान हो सकता है।6. चरित्र निर्माण बाल व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को हरिद्वार से पधारे महंत उज्जैन गौरी महाराज व ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन तथा अध्यापक अनिल शर्मा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।7. इस अवसर पर महंत उज्जैन गोरी शंकर ने कहा ब्रह्माकुमारी पहने जो अध्यात्म की शिक्षा एवं बच्चों को खेल खेल में दे रही है इससे अवश्य ही भारत उन्हें सोने की चिड़िया कहलाएगा।8. बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, पूजा बहन व नीलम बहन ने किया जिसमें उन्होंने खेल खेल में बच्चों को अध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा के साथ साथ मेडिटेशन राजयोग का अभ्यास करवाया एकाग्रता बढ़ाने तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न टिप्स दिए गए।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma7 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार




































