News
जगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित

कादमा(हरियाणा):–पवित्रता व दिव्यता की मूर्ति बन समाज में आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों का पाठ पढ़ाया मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती ने यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में जगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित “स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन” के अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की मातेश्वरी जगदंबा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम प्रशासिका थी जो बचपन से अनेक कलाओं से भरपूर थी जिन्होंने अध्यात्म के बल पर कन्याओं व माताओं को सशक्त बनाया। वसुधा बहन ने कहा सभी लोग मातेश्वरी को प्यार से मम्मा कहते थे क्योंकि उनके चेहरे और चलन से मां की ममता स्वतः झलकती थी। इस अवसर पर बहल सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन ने कहा की मातेश्वरी की वाणी में मधुरता बोल मन को शांत तथा शक्ति संचारित करने वाले होते थे उनमें चुंबकीय आकर्षण था उनके जो भी संपर्क में आया वह आनंद व खुशी से भरपूर अनुभव करता था। मम्मा ने कभी भी किसी के अवगुण न देख सदा विशेषताएं ही देखी ।उन्होंने कहा कि अगर हम भी अपने घर, परिवार ,समाज में शांति का माहौल बनाना चाहते हैं तो मातेश्वरी जी के पद चिन्हों पर चलना पड़ेगा। कार्यक्रम में जूई से पधारी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहां की जगदंबा सरस्वती 45 वर्ष की अल्पायु में हम सभी को जीवन जीने की कला सिखा कर चली गई उनकी शिक्षाएं व्यक्तित्व सदा अमर रहेगा। उन्होंने कहा की जगदंबा सरस्वती ने दैवी गुणों का ऐसा बीजारोपण किया जो वर्तमान समय 140 देशों में वंदे मातरम का ध्वज लहरा रहा है। कुमारी आरती ने मातेश्वरी जी की शिक्षाओं से भरे गीत पर दिव्य नृत्य प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी शकुंतला, निर्मला, वसुधा बहन ,महंत प्रेमपुरी महाराज, कमल सिंह सचिव गौशाला ,ईश्वर मैनेजर, हरि सिंह शर्मा, सतवीर शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ब्रह्माकुमार शिवकांत मिश्रा, हेडमास्टर विनोद सांगवान विनोद कुमार एडवोकेट, अरुण सांगवान निदेशक डी एस एम स्कूल के साथ सैकड़ों भाई बहनों ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। पुष्प अर्पित करते हुए ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा की हम सभी अपने जीवन में आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों को धारण कर मातेश्वरी जी की शिक्षाओं को अमल में ला समाज को दिव्य ,श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें तो यही हमारी सच्ची सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma7 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी

























