News
चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी
सकारात्मक विचारों से श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण होता है इसलिए अगर हम अपने घर, परिवार, समाज को दिव्य व श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं तो हमारे विचार सकारात्मक होने चाहिए यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां – कादमा शाखा के तत्वावधान में कलियाणा गांव के पीर बाबा परिसर में आयोजित” चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी “मे माउंट आबू राजस्थान से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर हम घर, परिवार, समाज में सुख, शांति, आनंद चाहते हैं तो अपने जीवन में नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को धारण करना होगा और यह केवल आध्यात्मिकता को जीवन में धारण करने से ही संभव हो सकता है ।उर्मिला बहन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज घर, परिवार में ईर्ष्या, द्वेष, घृणा के कारण कलह- क्लेश बढ़ते जा रहे हैं मानसिक अशांति के कारण व्यक्ति में तनाव, डिप्रेशन व अनेक मानसिक बीमारियां फैलती जा रही है जो एक चिंता का कारण इसलिए हमें अपनी सोच को पॉजिटिव बनाना होगा तभी आपसी संबंध ठीक हो सकते हैं। झोझूकलां क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही मानव जीवन आनंदित रह सकता है इसके लिए मेडिटेशन राजयोग का नियमित अभ्यास करना चाहिए जो व्यक्ति को संयमित जीवन जीना सिखाता है ।उन्होंने कहा अगर हम आपसी भाईचारा बढ़ाना चाहते हैं तो हमें जीवन में दिव्य गुण और शक्तियों को धारण करना होगा जो मेडिटेशन से ही संभव है। प्रदर्शनी में चैतन्य झांकी सजाई भी जो आकर्षण का केंद्र थी। सैकड़ों भाई बहनों को ब्रह्माकुमार भाई- बहनों ने अपने अनुभव द्वारा चारित्रिक उत्थान व जीवन मूल्यों को धारण करने की सहज विधि बताई जिस से ही हमारा सामाजिक उत्थान हो सकता है।Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma7 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार


























