Kadma
हरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
धरती यदि माता है तो हमारी श्रद्धा मां तुल्य होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब हम शाश्वत योगिक खेती को बढ़ावा दें मृदा दिवसके उपलब्य में रामबास किसान क्लब और ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र कादमा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा” विषय पर बतौर मुख्य अतिथि नाबार्ड सहायक जिला महाप्रबंधक सोहनलाल ने ये विचार व्यक्त किए। आयोजन में उपस्थित किसानों से नाबार्ड अधिकारी ने आग्रह किया कि अब समय आ गया है जब हमें धरती का शोषण नहीं पोषण करने की आवश्यकता है। कृषि, पशुपालन, बागवानी, आदि में शाश्वत पद्धति को अपना कर धरती का शोषण रोकना है। केंद्र सरकार राज्य
सरकारों के साथ मिलकर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक खेती में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। किसान क्लब के सदस्यों को चाहिए कि जल संरक्षण, धरती की शक्ति और जहरमुक्त खेती को
बढ़ावा देने की खेती के लिए पहल करे। सोहनलाल ने ब्रह्मा कुमारी द्वारा शाश्वत योगिक खेती को अपनाकर जो सफल प्रयास किए उनकी भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की अध्यात्म के बिना हम जीवन व मिट्टी को नहीं बचा पाएंगे। उन्हांेने किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी उद्यमिता, फसल बीमा योजना का भी जिक्र किया। आयोजन के दौरान ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र प्रभारी वसुधा बहन ने कहा कि अपने
सकारात्मक दृष्टिकोण से ही प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कृषि एवं ग्राम विकास
प्रभाग देश भर में यौगिक खेती के अनूठे प्रयोगों पर पहल कर रह है। पेड-पौधों को भी जैविक खाद, बीज के साथ सकारात्मक तरंगांे की आवश्यकता है।
पृथ्वी के पोषण से ही मानव जीवन के स्वास्थ्य का पोषण हो पाएंगा। सामाजिक
कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी राजेन्द्र कुमार ने कहा कि जिस प्रकार हमारा धन बैंक में
सुरक्षित रहता है उसी प्रकार जीवनदायिनी जल धरती माता के गृभ में आने
वाली पीढियों हेतु बचाकर रखे। प्रदूषण की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय
राजधानी क्षेत्र के विकट संकट का जिक्र करते हुए कहा कि अब सोचने का
नहीं, करने का समय है। ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने मां धरती पर कविता सुना मृदा संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मृदा संरक्षण करने की दृढ़ प्रतिज्ञा भी करवाई।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

Kadma
कादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
कादमा(हरियाणा):–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आई ए एस के साथ ब्रह्माकमारी वसुधा बहन कादमा सेवाकेंद्र प्रभारी ने शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है जिससे हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं यह निस्वार्थ भाव से की गई सेवा है बहन वसुधा ने कहां की हम सकारात्मक सोच के साथ रक्त का दान करें तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे और यह अध्यात्म को जीवन में धारण करने से सहज संभव हो पाएगा। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त भ्राता श्याम लाल पुनिया आईएएस ने कहा की रक्तदान सर्वोत्तम समाज सेवा है इससे बड़ा कोई दान नहीं लेकिन इस सेवा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक और मानवीय मूल्यों को धारण करना चाहिए तभी हम समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस मौके पर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद ने कहा की छात्रों को नई दिशा देने का सामाजिक भावना पैदा करने का काम कर रहा है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स। इस मौके पर विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई जिस पर जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया एवं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयोजक प्राध्यापक पवन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आईएएस को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की चर्चा की।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी





























