News
कादमा (हरियाणा) – विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर ग्राम रामबास के ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन ।
कादमा (हरियाणा):–ब्रह्माकुमारीज कादमा व हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड तथा अमर उजाला फाउंडेशन (समाचार पत्र), के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष पर ग्राम रामबास के ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक धनराज कुंडू ,हिसार जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज दलाल HCS,समाजसेवी अशोक थालौर, मनदीप सुई ,रिंपी फौगाट, बहन वसुधा ने रक्त दाताओं को बैज लगाकर उनको प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के मुख्य संचालक बिशन सिंह आर्य ने बताया कि इस दौरान 71 रक्त दाताओं ने रक्तदान कर रक्तदान की मुहिम को आगे बढ़ाया ।
मुख्य अतिथि धनराज कुंडू ने बताया कि भारत में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए लोगों में कम जागरूकता है । हमें अधिक से अधिक रक्तदान कर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए ।पर रक्तदान से केवल एक व्यक्ति की जिंदगी नहीं बचती अभी तो 4 लोगों की जिंदगी रक्तदान से बचती है ।अतः अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए ।
जिला परिषद हिसार के कार्यकारी अधिकारी मनोज दलालHCS ने कहा कि रक्तदान मानवता का बड़ा कार्य है रक्तदान एक मृत व्यक्ति में श्वास डालने का कार्य करता है ।इस श्रेष्ठ कार्य कोई नहीं हो सकता ।उन्होंने स्वयं भी 54 बार रक्तदान करके इस मुहिम को आगे बढ़ाया है। मनोज दलाल ने ब्रह्माकुमारीज संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पवित्र प्रांगण एवं सकारात्मक वातावरण में रक्तदान शिविर का आयोजन होना बहुत बड़ी बात है जिससे यहां के वातावरण से रक्तदाता युवाओं में अवश्य ही एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा जिससे ही हम एक श्रेष्ठ व दिव्य समाज का निर्माण कर पाएंगे।
समाजसेवी अशोक थालौर ने भी सभी युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी बहन वसुधा ने की उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है सबसे बड़ी निस्वार्थ सेवा है इस दान से हम सभी में समाज के प्रति एक सकारात्मक योगदान की भावना पैदा होती है जिस से ही समाज में सौहार्द का वातावरण बनता है वास्तव में यह सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान की मुहिम को हम सब ने मिलकर के आगे बढ़ाना होगा इसमें महिलाओं को भी आगे आना चाहिए इस कार्य के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों का ब्रह्माकमारी वसुधा बहन ने ईश्वरीय सौगात प्रदान कर सम्मान किया।
सभी रक्त रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
फ्रीडम ब्लड बैंक भिवानी की टीम डॉक्टर नवीन का विशेष सहयोग रहा।






Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को किया सम्मानित
























