Kadma
झोझू कलां-कादमा (हरियाणा):—सामाजिक उत्थान के लिए नारी सशक्तिकरण
झोझू कलां-कादमा (हरियाणा):—सामाजिक उत्थान के लिए नारी सशक्तिकरण बहुत जरूरी है महिलाओं में वह शक्ति है जो असंभव को भी संभव कर सकती है यह उद्गार महर्षि दयानंद साइंस एकेडमी झोझू कलां में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कादमा से ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है क्योंकि महिला परिवार की धूरी होती है और परिवार से मिलकर समाज बनता है। ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा की महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त करने की आवश्यकता है एक स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है और यह आध्यात्मिकता से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा की महिलाएं अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर स्वचिंतन व परमात्म चिंतन करें तभी उनकी आंतरिक शक्तियों का विकास होगा जिससे ही सामाजिक उत्थान संभव है। सामाजिक चिंतक महिपाल आर्य ने भी महिलाओं को सशक्त होना वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर एकेडमी के प्रधानाचार्य सुरेश सांगवान ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था महिलाओं को सशक्त करने का एक अनूठा संस्थान है क्योंकि यहां त्याग, तपस्या और निस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है तभी पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी जा रही है। निदेशक अरुण कुमार ने कहा की महिला वास्तव में त्याग तपस्या और संघर्ष की मूर्ति होती है अगर अध्यात्म को जीवन में धारण करें तो हमारा घर परिवार समाज श्रेष्ठ बन सकता है। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्यों सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

Kadma
कादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
कादमा(हरियाणा):–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आई ए एस के साथ ब्रह्माकमारी वसुधा बहन कादमा सेवाकेंद्र प्रभारी ने शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है जिससे हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं यह निस्वार्थ भाव से की गई सेवा है बहन वसुधा ने कहां की हम सकारात्मक सोच के साथ रक्त का दान करें तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे और यह अध्यात्म को जीवन में धारण करने से सहज संभव हो पाएगा। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त भ्राता श्याम लाल पुनिया आईएएस ने कहा की रक्तदान सर्वोत्तम समाज सेवा है इससे बड़ा कोई दान नहीं लेकिन इस सेवा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक और मानवीय मूल्यों को धारण करना चाहिए तभी हम समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस मौके पर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद ने कहा की छात्रों को नई दिशा देने का सामाजिक भावना पैदा करने का काम कर रहा है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स। इस मौके पर विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई जिस पर जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया एवं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयोजक प्राध्यापक पवन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आईएएस को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की चर्चा की।
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को किया सम्मानित


































