News
5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

कादमा(हरियाणा):–राजयोग मानव व प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित कर हमारी सोच को सकारात्मक बना जीवन को सुख, शांति ,आनंद की अनुभूति कराता है जिसका प्रभाव समूचे पर्यावरण पर पड़ता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कि कादमा व झोझूकलांं शाखा में “राजयोग एवं पर्यावरण “विषय पर 5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में झोझूकलांं क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की योग हमारी जीवन शैली है जो मन व शरीर ,विचार व कर्म, समय व उपलब्धि को सकारात्मक रूप प्रदान करता है जिसका प्रभाव व्यक्ति के साथ साथ समूचे समाज पर पड़ता है। ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि अगर हम स्वस्थ व सुखी जीवन के साथ श्रेष्ठ समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो राजयोग मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना होगा। उन्होंने कहा की राजयोग एक ऐसी वैज्ञानिक पद्धति है जो हमारे विचारों को सुंदर व सकारात्मक बना आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाती है जिसका प्रभाव मानव ,प्रकृति व समूचे वातावरण पर पड़ता है इसलिए अगर हम अपने पर्यावरण को शुद्ध और पवित्र बनाना चाहते हैं तो राजयोग को अपनाना ही होगा। इस अवसर पर राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने योगासन के साथ साथ राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाते हुए कहा कि राजयोग वास्तव में आत्मा और परमात्मा का मिलन है अगर हम अपनी आंतरिक शक्तियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो परमपिता परमात्मा से संबंध जोड़ना होगा क्योंकि वह है सुख, शांति, आनंद, प्रेम का अखुट भंडार है। उन्होंने कहा की योगासन से हमारा तन स्वस्थ तथा राजयोग से हमारा मन स्वस्थ व सशक्त बनता है। इस मौके पर पतंजलि योग समिति से शिव कुमार योगी ने शिरकत की तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित होने वाली प्रोटोकोल योगिक क्रियाएं करवाई ।इस अवसर पर प्रातः वेला में सैकड़ों भाई बहनों ने योगासन के साथ साथ राजयोग का अभ्यास किया तथा स्वयं के साथ अपने पर्यावरण को शुद्ध व पवित्र बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को किया सम्मानित

























