News
निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को किया सम्मानित

झोझूकलां-कादमा(हरियाणा):–व्यक्ति संपूर्ण रूप से तभी स्वस्थ माना जाएगा जब वह शारीरिक ,मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ हो यह उद्गार पतंजलि योग समिति चरखी दादरी द्वारा झोझूकलां के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारीज झोझूकलां क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने आज पांचवे दिन शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा की जैसा हम सोचते हैं संकल्प करते हैं उसका प्रभाव हमारे घर परिवार समाज व वातावरण पर पड़ता है और आज ज्यादातर मनुष्य नकारात्मक विचार उत्पन्न कर रहा है जिसके कारण समाज व हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बहन वसुधा ने कहा कि अगर हम अपने जीवन को सुखी, आनंदमय व स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो हमें अपने विचारों को सकारात्मक बनाना होगा और यह राजयोग मेडिटेशन से ही संभव हो सकता है। ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा कि हमें कुछ समय आध्यात्मिक मनन चिंतन एवं जागृति लाने में व्यतीत करना चाहिए जिससे व्यक्ति के दृष्टिकोण में परिवर्तन आता है एवं वायु मंडल में अच्छे व सकारात्मक प्रकंपन फैलते हैं। जिससे मानव जीवन में खुशी, आनंद, प्रेम स्वतः ही आने लगता है और एक सुखमय व स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारी बहन ने अपनी प्रकृति व वातावरण को शुद्ध व पवित्र बनाने की दृढ़ प्रतिज्ञा कराई। पतंजलि जिला योग प्रभारी विकास राणा ने अनुलोम विलोम भस्त्रिका आदि प्राणायाम व योगासन करवाएं और कहा कि स्वस्थ शरीर से ही हम असंभव कार्य को भी संभव कर सकते हैं इस अवसर पर योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य एवं मास्टर संजू ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा की अगर हम सद्विचार अपनाएंगे तो सदा जीवन में सफल हो पाएंगे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को विकास राणा पूनम जोशी बिशन सिंह आर्य मास्टर संजू हवा सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma7 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
























