News
झोझूकलांं-कादमा(हरियाणा):–स्वस्थ समाज ही सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। कस्बा झोझू कलां में ब्रह्माकुमारीज कादमा में आयोजित “नशामुक्त हो मेरा गांव” कार्यक्रम
झोझूकलांं-कादमा(हरियाणा):–स्
झोझू कलां में ब्रह्माकुमारीज कादमा द्वारा कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग व ग्रामीण विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान
में आयोजित “नशामुक्त हो मेरा गांव” कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल
विश्वविद्यालय भिवानी के कुल सचिव डा. जितेंद्र भारद्वाज ने ये उद्गार व्यक्त
किए। उन्होंने कहा कि आदर्श गांव ही आदर्श समाज का निर्माण कर पाएंगे। आज
हम चिंतित है कि जीवन को संवारने के लिए शिक्षा ग्रहण करने वाला
विद्यार्थी नशे की लत का शिकार हो रहा है। प्रदेश सरकार नशा सेवन के
विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता के चलते अनेक कदम उठा रही है लेकिन समाज को
स्वयं आगे आना होगा। डॉ भारद्वाज ने ब्रह्माकुमारी संस्था में सिखाए जाने वाले सहज राजयोग का जिक्र करते हुए कहा यहां जो मैडिटेशन की प्रक्रिया समझाई जाती है इसका अभ्यास करने से आत्मबल बढ़ता है जो नशे से छुटकारा पाने में सहायक सिद्ध हो सकता है कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के
साथ किया। आयोजन में उपस्थित ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय ग्राम विकास
प्रभाग पंजाब जोन से पधारे विजय भाई ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में
उपस्थित ग्रामीणों को अपने गांवों को नशा मुक्त करने का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि जीवन में अध्यात्म को स्थान देकर वे अपने को अवगुणो से
बचा सकते हैं। काम, क्रोध, मोह, लोभ और अहंकार का नशा भी शराब व स्मैक
जैसे नशो की और ले जा सकता है। राजयोग का अभ्यास जीवन को इन बुुराईयों से
बचाता है। विशिष्ट अतिथि दादरी एजुकेशन सोसायटी प्रधान विद्या गुप्ता ने
कहा कि नशा मुक्त हो मेरा गांव अपने आप में सामयिक और एक बेहद आदर्श
लक्ष्य है। नशा मुक्ति के अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हांेने सक्रिय
सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। उन्हांेने कहा कि परमपिता द्वारा प्रदान
किए गए इस बहुमूल्य जीवन को आनंदमय बनाए, समाज स्वत ही आनंदमय हो जाएगा। उन्होंने ग्राम उत्थान में ब्रह्माकुमारी संस्था के योगदान पर संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की।
दादरी के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि शराब का नशा छोड
युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य धारण करे। ब्रह्माकुमारी मीना बहन
ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए अध्यात्मयुक्त समाज बनाना होगा।
ब्रह्माकुमारी बहन वसुधा ने स्वागत भाषण करते हुए चलो गांव की और अभियान
का लक्ष्य समझाया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार ने नशामुक्त अभियान
2019 की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।सरपंच दलबीर गांधी ने आंगुतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे गांव में जब से ब्रह्माकुमारी बहने यह अध्यात्म का पाठ निस्वार्थ भाव से पढ़ा रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इस अवसर पर सैंकड़ों भाई बहन उपस्थित थे।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

News
यौगिक खेती समाचार
कादमा (हरियाणा):–योग शक्ति से फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ती तथा सात्विक और ताकतवर अन्न का निर्माण कर किसान अपने मन, वाणी, कर्म को संपूर्ण पवित्र तथा शक्तिशाली बना सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में कान्हड़ा गांव में ब्रह्माकुमार प्रदीप के खेत में “शाश्वत यौगिक खेती का आधार राजयोग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma7 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma7 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार



































