Kadma
कादमा(हरियाणा) : ब्रह्मा बाबा का 51 वां स्मृति दिवस
त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे प्रजापिता ब्रह्माबाबा जिन्होंने समूचे विश्व को आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों का पाठ पढ़ा विश्व नवनिर्माण में अपना योगदान दिया ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा में उनके 51 वें स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समूचे विश्व में ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस को “विश्व शांति दिवस” के रूप में मना रही है।आज 140 देशों में 20 लाख लोग ब्रह्मा बाबा के पद चिन्हों पर चलकर अपने जीवन को व्यसन मुक्त बना दिव्य गुणों से सुशोभित कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने माताओं बहनों को आगे रखकर ब्रह्माकुमारी संस्था का कारोबार आगे बढ़ाया। ब्रह्मा बाबा बचपन से ही बहुत धर्म परायण तथा भक्ति भाव में लीन रहते थे 60 वर्ष की आयु में उनके तन में परमात्मा शिव की प्रवेशता हुई और नई दुनिया की स्थापना का रहस्य समझाया। परमात्मा शिव ने ही इनका नाम प्रजापिता ब्रह्मा रखा। उन्होंने कहा की पिता श्री ब्रह्मा का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली, मधुर स्वभाव, बौद्धिक प्रतिभा, व्यापारी कुशलता, व्यवहारिक शिष्टता, अथक परिश्रमी, श्रेष्ठ स्वभाव एवं जवाहरात के पारखी थे। वसुधा बहन ने कहा कि पिताश्री ने माताओं बहनों का ट्रस्ट बनाकर अपनी समूची चल एवं अचल संपत्ति उस ट्रस्ट को मानव मात्र की ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर आध्यात्मिकता की ज्योति समूचे विश्व में जगा 18 जनवरी 1969 को अपना दैहिक क्लेवर परित्याग कर संपूर्णता को प्राप्त हुए। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने सभी को दृढ़ प्रतिज्ञा करवाते हुए कहा कि हम सभी आज इस विश्व शांति दिवस पर यह दृढ़ संकल्प लें की अपने जीवन में आध्यात्मिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों को धारण कर समाज में शांति, एकता, सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। यही उनके लिए सच्ची सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सैकड़ों ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने गहन शांति की तपस्या कर ब्रह्मा बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

Kadma
कादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
कादमा(हरियाणा):–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आई ए एस के साथ ब्रह्माकमारी वसुधा बहन कादमा सेवाकेंद्र प्रभारी ने शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है जिससे हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं यह निस्वार्थ भाव से की गई सेवा है बहन वसुधा ने कहां की हम सकारात्मक सोच के साथ रक्त का दान करें तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे और यह अध्यात्म को जीवन में धारण करने से सहज संभव हो पाएगा। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त भ्राता श्याम लाल पुनिया आईएएस ने कहा की रक्तदान सर्वोत्तम समाज सेवा है इससे बड़ा कोई दान नहीं लेकिन इस सेवा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक और मानवीय मूल्यों को धारण करना चाहिए तभी हम समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस मौके पर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद ने कहा की छात्रों को नई दिशा देने का सामाजिक भावना पैदा करने का काम कर रहा है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स। इस मौके पर विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई जिस पर जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया एवं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयोजक प्राध्यापक पवन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आईएएस को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की चर्चा की।
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
News7 years ago5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार





























