Connect with us

Kadma

कादमा (हरियाणा) : राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Published

on

कादमा(हरियाणा):–समाज के नवनिर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है अगर युवा खुद में आध्यात्मिक मूल्य धारण कर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा  द्वारा ग्रामीण विकास परिषद एवं हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” में पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी़ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व में स्वामी विवेकानंद की तरह भारतीय संस्कृति का प्रचार और प्रसार कर रही है जिसके बलबूते पर भारत पुनः विश्व गुरु कहलायेगा। सुखविंदर मांढी ने रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और स्वैच्छिक व शुभ भावना से और इस आध्यात्मिक स्थान पर किया गया रक्तदान वास्तव में अनेकों को जीवनदान देने का कार्य करेगा। इस मौके पर कादमा सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीड की हड्डी होते हैं अगर वह अपनी शारीरिक और मानसिक शक्ति को स्वामी विवेकानंद की तरह राष्ट्र के निर्माण में लगाएं तो अवश्य ही हमारा भारत देश पुणे सोने की चिड़िया कराएगा।

 उन्होंने रक्तदान करने वाले भाई बहनों को शुभ भावना व हार्दिक बधाई देते हुए कहा की हम अपने जीवन से किसी दूसरे के जीवन को बचाते हैं यह सबसे बड़ा दान है पुण्य है। इस अवसर पर 59 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर राष्ट्रीय युवा दिवस को मनाया। सभी रक्त दाताओं को पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी़ ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सतवीर शर्मा ने बैज लगाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ रिबन काटकर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी़, ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, डी एस एम पब्लिक स्कूल के निदेशक अरुण सांगवान, हिंदुस्तान एवं स्काउट्स गाइड्स के मीडिया प्रभारी बिशन सिंह आर्य शहीद भगत सिंह युवा क्लब कदमा के अध्यक्ष सतीश थालौर, आबिद खान आदि ने किया।

Kadma

विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की

Published

on

By

कादमा (हरियाणा ):–प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां-कादमा शाखा के समाज सेवा प्रभाग के तत्वावधान में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 18वीं पुण्य तिथि विश्व बंधुत्व दिवस पर झोझूकलां के सांगवान अस्पताल में भारतीय सेना के लिए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली कैंट से आर्मी की रक्त वाहिनी टीम द्वारा 232 यूनिट ब्लड एकत्रित कर विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। शिविर का शुभारंभ डॉ मेजर योगेंद्र देशवाल आईएमए  प्रधान, डॉ आशीष मान डिप्टी सीएमओ चरखी दादरी, सुरजभान सांगवान खाप 13 प्रधान, ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, डॉ संजीव मड़िया प्रधान डॉ सेल हरियाणा, डॉ मेजर नरेंद्र सिंह, सोमबीर शर्मा पूर्व गौरव सैनिक  सोसाइटी प्रधान व उनकी टम, डॉ विनय सांगवान, डॉ राहुल आदि ने  रिबन काटकर व दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। युवाओं में देशभक्ति व बंधुत्व की भावना पैदा करता है रक्तदान  मेजर डॉ देशवाल आईएमए प्रधान ने व्यक्त किए। उन्होंने रक्तदाताओं और सेना अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक उमेद पातुवास प्रतिनिधि नरेश कुमार ने रक्तदान करते हुए कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करता है रक्तदान। रक्तदान वास्तव में सबसे बड़ा व महा पुण्य का कार्य है। डॉ आशिष मान डिप्टी सीएमओ ने ब्रह्माकुमारीज़ व अन्य सामाजिक संगठनों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है क्योंकि रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता केवल दान किया जा सकता है। झोझूकलां-कादमा प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विश्व बंधुत्व दिवस पर महा रक्तदान अभियान के अंतर्गत पूरे भारत व नेपाल में डेढ़ लाख से भी ज्यादा रक्त एकत्रित कर संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा की भारतीय सेना के लिए रक्तदान देशभक्ति व देश सेवा की भावना पैदा करता है वास्तव में रक्तदान अमूल्य व अनोखा अनजान को जीवन दान है।  ब्रह्माकुमारी वसुधा व ज्योति, नीलम बहन ने दिल्ली छावनी से सेना रक्त संग्रह टीम व सेना को ईश्वरीय सौगात प्रदान की। शिविर में भारतीय सेना के लिए 232 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।  इस अवसर पर झोझू कलां प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए रक्तदान से बड़ा पुण्य व सकारात्मक कार्य कोई हो नहीं सकता। उन्होंने युवाओं को अपनी शारीरिक व मानसिक शक्ति को समाज के नव निर्माण में लगाने की अपील की।
भारतीय सेना के लिए शिविर की व्यवस्था सशस्त्र सेना आधान केंद्र दिल्ली छावनी की टीम द्वारा किया गया। सांगवान अस्पताल के निदेशक डॉ विनय सांगवान व राही एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू  ने कहा कि रक्तदान शिविर में 232 रक्तदाताओं ने भारतीय सेना के लिए रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सांगवान अस्पताल ब्रह्माकुमारीज़ व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।  झोझूकलां व्यापार मंडल प्रधान नरेश ठेकेदार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था वास्तव में वसुधव कुटुंबकम की भावना से काम कर रहा है।  इस अवसर पर ब्रह्माकुमार मा.सुनील ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को नेक कार्य में लगाकर ही समाज का उत्थान संभव है।
अवसर पर दिल्ली छावनी रक्त वाहिनी टीम ने भारतीय सेना के लिए रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर सांगवान खाप तेरह के प्रधान सूरजभान, सुरेंद्र कुब्जानगर, सोम एडवोकेट, झोझूकलां व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश ठेकेदार,पूर्व मुख्याध्यापक विनोद सांगवान, सूबेदार रोहताश सांगवान,  मास्टर संजू झोझू, बिशन सिंह आर्य सामाजिक कर्यकर्ता, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आशीष मान, डॉ संजीव मडिया, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
Continue Reading

Kadma

Women Day & Shivratri program

Published

on

By

झोझूकलां- कादमा(हरियाणा):–,ब्रह्माकुमारीज कादमा- झोझूकलां के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव एवं महिला सशक्तिकरण के साप्ताहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वजारोहण के साथ झोझूकलां के सेठ किशनलाल वाले मंदिर  में बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिव्य गीतों एवं प्रवचनों का विशेष आकर्षण रहा।  ब्रह्माकुमारी उर्मिला, ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, डॉ एकता पंवार, बहन मंजू वत्स, प्रोफेसर संगीता ने   दीप प्रज्वलन कर किया।
 इस अवसर पर माउंट आबू राजस्थान से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शिव कल्याणकारी हैं जो हम सभी मनुष्य आत्माओं को काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार  ,ईर्ष्या ,द्वेष, घृणा, आलस्य आदि विकारों से दिव्य ज्ञान द्वारा छुटकारा दिला मनुष्य से देवता बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा की स्वयं भू, अजन्मा, निराकार परमपिता परमात्मा शिव का दिव्य जन्मोत्सव ही शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।
 बहन उर्मिला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की परचिंतन, प्रदर्शन ,व्यर्थ की बातों को छोड़ अगर महिला पारिवारिक मूल्यों को अपनाएं तो अवश्य ही हम समाज को दिव्य व श्रेष्ठ बना सकते हैं क्योंकि महिला परिवार की धूरी है। उन्होंने कहा कि एक महिला में वह शक्ति है जो परिवार को जोड़ें रख सकती है लेकिन यह तभी संभव है जब अध्यात्म को अपना अपनी आंतरिक शक्तियों का विकास करें।
इस अवसर पर सीएचसी झोझू की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एकता पंवार ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं बड़ी खुशी की बात है लेकिन आज आवश्यकता है महिलाओं को अपनी शक्तियों का सकारात्मक प्रयोग कर अपने बच्चों को  सुसंस्कारित बनाने की। झोझूकलां क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने सभी का स्वागत करते रहे कहा कि परमपिता परमात्मा शिव एवं मातृशक्ति के दिन पर हम सभी ने दृढ़ संकल्प के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य करना चाहिए तभी नव निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि झोझूकलां व बाढड़ा खंड के  विभिन्न गांवों में महाशिवरात्रि एवं महिला विषय को लेकर के सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भारत विकास परिषद की बेटी बचाओ प्रकल्प की प्रांतीय संयोजिका  बहन मंजू वत्स ने कहा कि बेटा बेटी को एक समान दर्जा दे समाज को उन्नति की ओर ले जा सकते हैं । तभी हम नए भारत की कल्पना कर सकते हैं। महिला शिक्षण महाविद्यालय  झोझूकलां की प्रोफेसर संगीता  ने कहा कि मातृशक्ति आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करें तो परिवार को एक सूत्र में बांध सकते हैं।  इस मौके पर  नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ब्रह्माकुमारी पूजा, नीलम ,सुशीला, रेखा व पूनम बहन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सैकड़ों भाई बहन ने उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने किया।
Continue Reading

Kadma

कादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर

Published

on

By

कादमा(हरियाणा):–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आई ए एस के साथ ब्रह्माकमारी वसुधा बहन कादमा सेवाकेंद्र प्रभारी ने शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है जिससे हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं यह निस्वार्थ भाव से की गई सेवा है बहन वसुधा ने कहां की हम सकारात्मक सोच के साथ रक्त का दान करें तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे और यह अध्यात्म को जीवन में धारण करने से सहज संभव हो पाएगा। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त भ्राता श्याम लाल पुनिया आईएएस ने कहा की रक्तदान सर्वोत्तम समाज सेवा है इससे बड़ा कोई दान नहीं लेकिन इस सेवा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक और मानवीय मूल्यों को धारण करना चाहिए तभी हम समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस मौके पर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद ने कहा की छात्रों को नई दिशा देने का सामाजिक भावना पैदा करने का काम कर रहा है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स। इस मौके पर विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई जिस पर जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया एवं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयोजक प्राध्यापक पवन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आईएएस को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की चर्चा की।

Continue Reading

Brahma Kumaris Kadma