Kadma
Kadma : Celebration of Janmashtami

स्वयं को ज्ञान योग के चंदन का तिलक लगा अपना आहार व्यवहार विचार का शुद्धीकरण कर श्री कृष्ण समान 16 कला संपूर्ण बनने के संकल्प के साथ जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाए तभी हम सब मिलकर स्वर्णिम समाज का निर्माण कर सकते हैं यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में सेवाकेन्द्र पर आयोजित दिव्य अलौकिक व चैतन्य झांकियों के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए उन्होंने कहा कि आज मानव अनेक प्रकार के जाति धर्म रंगभेद मैं फस दुखी अशांत है जिसके कारण सामाजिक परिस्थितियां बढ़ती जा रही है और समाज में नैतिकता का पतन हो रहा है इसलिए हमें आवश्यकता है श्री कृष्ण समान दिव्य गुण शक्तियां धारण करने की क्योंकि तभी हम समाज को नई दिशा व दशा प्रदान कर सकते हैं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा की जब तक दिव्य गुणों की खुशबू से नर नारी का मन मंदिर नहीं बनेगा तब तक श्री कृष्ण इस धरा पर कैसे आ सकते हैं इसलिए अगर हम सचमुच श्री कृष्ण को देखना चाहते हैं उनके साथ रास करना चाहते हैं तो हमें स्वयं में झांकना होगा अध्यात्म को अपनाना होगा। उन्होंने कहा की हम हर रोज अपने दैनिक कार्य करते हुए कुछ पल स्वचिंतन वह प्रभु चिंतन के लिए अवश्य निकालें इसके लिए हमें मेडिटेशन राजयोग की अति आवश्यकता है राजयोग एक ऐसी वैज्ञानिक व आध्यात्मिक पद्धति है जिससे मन एकाग्र हो परमपिता परमात्मा से जुड़ता है वह असीम शक्तियों की अनुभूति करता है जिससे मन में सुख शांति आनंद प्रेम की अनुभूति सहज होने लगती है। इसलिए अगर हम चाहते हैं स्वर्णिम भारत का निर्माण करने की तो कुछ पल हमें खुद के लिए अवश्य निकालने होंगे तभी हमारा यह त्योहार मनाने सार्थक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने चैतन्य झांकियों का अवलोकन किया।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

Kadma
कादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
कादमा(हरियाणा):–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आई ए एस के साथ ब्रह्माकमारी वसुधा बहन कादमा सेवाकेंद्र प्रभारी ने शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है जिससे हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं यह निस्वार्थ भाव से की गई सेवा है बहन वसुधा ने कहां की हम सकारात्मक सोच के साथ रक्त का दान करें तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे और यह अध्यात्म को जीवन में धारण करने से सहज संभव हो पाएगा। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त भ्राता श्याम लाल पुनिया आईएएस ने कहा की रक्तदान सर्वोत्तम समाज सेवा है इससे बड़ा कोई दान नहीं लेकिन इस सेवा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक और मानवीय मूल्यों को धारण करना चाहिए तभी हम समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस मौके पर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद ने कहा की छात्रों को नई दिशा देने का सामाजिक भावना पैदा करने का काम कर रहा है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स। इस मौके पर विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई जिस पर जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया एवं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयोजक प्राध्यापक पवन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आईएएस को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की चर्चा की।
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को किया सम्मानित































