Kadma
कादमा(हरियाणा):–आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों से ही हम स्वर्णिम भारत का निर्माण
कादमा(हरियाणा):–आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों से ही हम स्वर्णिम भारत का निर्माण कर सकते हैं यह उदगार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा आयोजित “मेरा भारत स्वर्णिम भारत अखिल भारतीय बस प्रदर्शनी अभियान” के झोझूकलांं- कादमा पहुंचने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बाढड़ा के विधायक सुखविंदर मांढी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की बस प्रदर्शनी से युवाओं को सकारात्मकता शांति सद्भावना व स्वच्छता का जो संदेश देकर यह अभियान देश के विभिन्न राज्यों से होता हुआ आगे बढ़ रहा है जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। इस अवसर पर अभियान संयोजक ब्रह्माकुमारी कंचन व कमल भाई ने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहां की यह अभियान विशेष युवाओं के लिए सकारात्मक चिंतन स्वच्छ मन तथा मेडिटेशन को लेकर समाज में नैतिकता का प्रचार प्रसार कर रहा है जिस से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो स्वर्णिम भारत का निर्माण हो सकेगा। झोझूकलांं मे भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट सुनील श्योराण ने स्वागत करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था जो निस्वार्थ भाव से समाज में सद्भावना व जीवन मूल्यों को लेकर कार्य कर रही है इससे अवश्य हमारा समाज मूल्य निष्ट बनेगा। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक अशोक शर्मा व आर्यन कोचिंग सेंटर के निदेशक रविंद्र आर्य ने भी अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस अभियान से विशेष युवाओं में एक नई शक्ति का संचार होगा। इस अवसर पर आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के छात्रों ने स्काउट मास्टर बिशन सिंह आर्य के निर्देशन में बैंड मार्च पास्ट कर अभियान की अगुवाई की तथा आदमपुर दाढ़ी,झोझूकलांं,रामबास,कादमा की ग्राम पंचायतों ने अभियान के यात्रियों का फूल मालाओं व शाल ओढ़ाकर तथा ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सरस्वती विद्या मंदिर के निदेशक मुन्ना लाल शर्मा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अभियान यात्रियों को दिव्य गुणों से सजाई हुई राखी भेंट की गई । कुमारी खुशी वंशिका ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तथा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा व शिवकांत भाई ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बुटीनाथ महाराज, सरपंच हवा सिंह आदमपुर, दलवीर गांधी सरपंच झोझूकलांं, पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, रामबाग सरपंच मेवा सिंह,कादमा सरपंच प्रतिनिधि करण सिंह, संजू ,रामवीर प्राध्यापक हरिकिशन आदि उपस्थित थे।
Kadma
विश्व बंधुत्व दिवस पर 232 ब्लड यूनिट भारतीय सेना को समर्पित की
Kadma
Women Day & Shivratri program

Kadma
कादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
कादमा(हरियाणा):–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आई ए एस के साथ ब्रह्माकमारी वसुधा बहन कादमा सेवाकेंद्र प्रभारी ने शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है जिससे हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं यह निस्वार्थ भाव से की गई सेवा है बहन वसुधा ने कहां की हम सकारात्मक सोच के साथ रक्त का दान करें तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे और यह अध्यात्म को जीवन में धारण करने से सहज संभव हो पाएगा। बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त भ्राता श्याम लाल पुनिया आईएएस ने कहा की रक्तदान सर्वोत्तम समाज सेवा है इससे बड़ा कोई दान नहीं लेकिन इस सेवा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक और मानवीय मूल्यों को धारण करना चाहिए तभी हम समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस मौके पर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद ने कहा की छात्रों को नई दिशा देने का सामाजिक भावना पैदा करने का काम कर रहा है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स। इस मौके पर विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई जिस पर जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया एवं ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संयोजक प्राध्यापक पवन कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने जिला उपायुक्त श्याम लाल पुनिया आईएएस को ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की चर्चा की।
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम
-
News7 years agoजगदंबा सरस्वती के 54 वें स्मृति दिवस पर आयोजित
-
Kadma6 years agoहरियाणा (कादमा) : “यौगिक कृषि द्वारा पर्यावरण सुरक्षा”
-
News7 years agoगोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बेटियों का किया सम्मान
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा):–राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादमा में आयोजित रक्तदान शिविर
-
Kadma5 years agoWomen Day & Shivratri program
-
Kadma6 years agoकादमा(हरियाणा) : रक्तदान शिविर एवं समृद्ध किसान समृद्ध देश” विषय पर सेमिनार
-
News7 years ago
निःशुल्क सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को किया सम्मानित












































